फतेहपुर: प्रधानी जाने के बाद, पूर्व प्रधान मुन्नू के करीबी की राशन दुकान भी पप्पू सिंह की शिकायत पर बंद कर दी गई. राशन दुकान चलाने वाला व्यक्ति पूर्व प्रधान का नजदीकी था. पप्पू सिंह ने धीरे-धीरे 30 साल से चले आ रहे मुन्नू के वर्चस्व को कमजोर करना शुरू कर दिया था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया.
फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू ने अपने बेटे पीयूष व अन्य साथियों के साथ घात लगाकर घटना अंजाम दी.
प्रधानी रंजिश में तिहरा हत्याकांड, गांव में तनाव
अनूप की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की हैं. मनीषा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप, जेठ विनोद व भतीजा अभय प्रताप पुत्र पप्पू बाइक से खेत जा रहे थे.
गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास रंजिश के चलते पहले से घात लगाकर बैठे ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, जान उर्फ विपुल ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई. घटना अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से भाग निकले. विनोद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का जिला उपाध्यक्ष भी था.
Also Read: फर्जी डॉक्टर ने 20 साल में 7 जानें लीं, तीन राज्यों में इलाज किया
हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. उन्होंने हंगामा किया और शव नहीं उठने दिए. मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिस पर करीब चार घंटे बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी. तिहरे हत्याकांड की सूचना पर प्रयागराज एडीजी भानू भास्कर, आईजी प्रेम कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed