मुंबई से अगवा किए गए 43 वर्षीय डिजाइनर को शुक्रवार को डिंडोशी पुलिस की एक टीम ने बचा लिया है। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को डिजाइनर हरिओमशरण मिश्रा के अपहरण के सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने डिजाइनर का अपहरण करने वाले लोगों से उन्हें छुड़ा लिया है। ये लोग डिजाइनर को किडनैप करके गुजरात ले गए थे।
बताया गया कि डिजाइनर ने इन लोगों से सिलाई का काम करवाया था। जिसका डिजाइनर को छह लाख रुपए का भुगतान करना था, लेकिन आरोपियों को यह राशि नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने डिजाइनर का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि डिजाइनर का तीन नवंबर को उपनगरीय मलाड से अपहरण कर लिया गया था और एक एसयूवी में वापी ले जाया गया था। इसके बाद गुजरात पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वापी पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने कार को रोका और पीड़ित को छुड़ाया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों को शुक्रवार को मुंबई लाया गया और धारा 365, 323 , 504 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा, ‘आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि डिजाइनर और उसके अपहरणकर्ता एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने डिजाइनर का अपहरण किया क्योंकि उसने कपड़े पर स्टिकर सिलने के काम के लिए उन्हें 6 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया था।


More Stories
Gold and Silver Prices Rebound as MCX Gold Crosses Rs 1.39 Lakh Amid Festive Demand
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation