ट्विटर की तरफ से ब्लूटिक के लिए शुल्क लेने की बात सामने आते ही साइबर जालसाजों ने ट्विटर अकाउंट वेरीफिकेशन करने नाम पर लोगों को फर्जी ई-मेल भेजने शुरू कर दिए हैं। भेजे जा रहे ई-मेल में लिंक है। जिसे क्लिक करते ही यूजर का डाटा चोरी हो सकता है वह साइबर फ्राड का शिकार हो सकते हैं। यूपी साइबर पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें आई हैं। पुलिस ने लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ब्लू टिक यूजर्स से शुल्क लेने की बात कही है। एलन मस्क ने ट्वीट कर अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए आठ डॉलर लेने की घोषणा की है। इससे ट्विटर यूजर्स में खलबली मची हुई है।
ई-मेल भेजकर अकाउंट वेरीफिकेशन का झांसा दे रहे हैं
कोई अपना ब्लू टिक बचाने के लिए तो कोई ब्लू टिक हटाने को लेकर गूगल पर सर्च कर रहा है। इसका फायदा अब साइबर जालसाज उठा रहे हैं। साइबर क्रिमिनल लोगों को फर्जी ई-मेल भेजकर अकाउंट वेरीफिकेशन का झांसा दे रहे हैं। इनमें ब्लूटिक बचाने की जानकारी देने की बात कही जा रही है। भेजे जा रहे ई-मेल में तरह-तरह के लिंक हैं। अगर कोई यूजर्स ई-मेल में दिए गए लिंक को क्लिक करता है तो अपना डाटा से हाथ धो सकता है। उसके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है।
फर्जी ई-मेल में इस तरह की दी जा रही जानकारी
साइबर जालसाज ट्विटर यूजर्स को फर्जी ई-मेल भेज रहे हैं। जिसमें यह बताया जा रहा है कि अपनी ब्लूटिक बचाने के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं। कई बार तो लोगों से कुछ पैसे लिए जा रहे हैं। दरअसल यह ई-मेल इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि यूजर्स को इन पर भरोसा हो जाए। इस तरह के फर्जी ईमेल में ट्विटर वार्निंग, गेट ब्लूटिक, बी वेरीफाइड जैसे नाम से भेजे जा रहे हैं।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा