दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके में हुई एक घटना ने हैवानियत की सभी सीमाएं लांघ दीं. दिल्ली को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार एक सिक्किम की युवती हुई है. जिसके प्रेमी ने बेहद बर्बर सजा दी है. दरअसल दक्षिण जिले के नेबसराय इलाके में सिक्किम की एक 32 वर्षीय युवती के साथ पहले उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया. फिर लोहे के रॉड से उसकी देर तक पिटाई की. इतने से भी उसका जी नहीं भरा तो आरोपी ने खौलती हुई दाल महिला पर उड़ेल दी और उसे तड़पने के लिए छोड़कर वहां से भाग गया.
also read: क्यों छीनी गई रोहित से MI की कप्तानी? बाउचर ने तोड़ी चुप्पी तो रितिका ने की बोलती बंद
फेसबुक से दोस्ती शुरू हुई युवती की दिल्ली यात्रा: प्यार ने बदली जिंदगी की कहानी
दरअसल नॉर्थ-ईस्ट की युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से दिल्ली में रहने वाले पारस से हुई. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई तो युवती पारस पर भरोसा करने लगी. उसने पारस को जॉब के लिए बोला. इस पर पारस ने युवती से जॉब के लिए दिल्ली आने की बात कही. उसी साल 10 जनवरी को युवती ने पारस पर भरोसा करते हुए दिल्ली आ गई. वहां आकर उसने पारस के साथ खानपुर में रहना शुरू किया.
also read: दिल्ली में जमकर चला नगर निगम का बुलडोजर, एक किलोमीटर तक हटाया गया अवैध कब्जा
युवती और आरोपी के साथ-साथ रहने के चलते दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने. दोनों एक-दूसरे से शादी की बातें भी करने लगे. 30 जनवरी के दिन भी दोनों के बीच शादी को लेकर बात हुई. उस दिन युवती पारस पर शादी के लिए कुछ ज्यादा ही दबाव बनाने लगी. इसस गुस्साए पारस ने पहले लोहे के सरिए से उसकी जमकर देर तक पिटाई की. इसके बाद गैस पर चढ़े दाल को उठाकर युवती के ऊपर फेंक दिया, जिससे युवती के चेहरा और हाथ जल गए.
also read: AAP नेताओं के ठिकानों पर ED का एक्शन, कांग्रेस समेत कई दलों ने केंद्र को घेरा
पांच घंटे तक तड़पी युवती
इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद पारस युवती को तड़पता छोड़ कमरे को बंद कर चला गया. लगभग पांच घंटे तक युवती दर्द और जलन से रोती-चिल्लाती रही. उसकी चीख किसी तरह मकान मालिक तक पहुंची तो वह आया और उसने युवती को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद, युवती के बयान के आधार पर, नेब सराय थाने ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी पारस की खोज शुरू की. उसके पश्चात, उसे सतबरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती के शरीर पर बीस जगहों पर चोट के निशान हैं.
also read: भागलपुर में दरिंदगी की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद चाचा ने कर दी भतीजी की हत्या


More Stories
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha