इटावा में एक दर्दनाक सामूहिक हत्याकांड सामने आया है, जिसमें सराफा कारोबारी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कारोबारी ने इस घटना को अंजाम देने से पहले परिवार को नींद की गोलियां खिलाईं, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद उसने एक-एक करके सभी का गला रस्सी से कसकर उनकी जान ले ली। पूछताछ में आरोपी सराफा कारोबारी ने बताया कि पत्नी की सहमति पर ही उसने चारों की हत्या की। पुलिस ने कारोबारी के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
Also Read: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पर ट्रस्ट ने कराया मुकदमा दर्ज
हत्या के बाद, आरोपी कारोबारी खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। वह ट्रेन से कटकर जान देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया और हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, कारोबारी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि इस हत्याकांड में उसकी पत्नी की सहमति भी शामिल थी।
Also Read: विस्तारा की आखिरी उड़ान और एयर इंडिया में विलय
परिवार की हत्या कर खुदकुशी का प्रयास, चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस ने इस मामले में मृतक पत्नी के भाई की शिकायत पर आरोपी कारोबारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इसे लेकर गहरे सदमे में हैं। सराफा कारोबारी ने सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी पत्नी, तीन बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर बेसुध किया। फिर एक-एक कर रस्सी से गला दबाकर चारों की हत्या कर दी। वह खुद भी ट्रेन से कटकर जान देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।
Also Read: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
जांच अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन कारणों से आरोपी ने इतना खौफनाक कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के सभी कारणों का खुलासा हो सके। इटावा में परिवार की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने जा रहे कारोबारी को बचा लिया गया। कारोबारी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने यह भी बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया?
Also Read: हैदराबाद: प्रेम संबंध तोड़ने के लिए पिता ने भेजा बेटी को अमेरिका, प्रेमी ने की पिता पर फायरिंग


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation