हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव एक और मामले के कारण फिर सुर्खियों में हैं. इस बार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा है. पुलिस ने आधिकारिक रूप से एल्विश को नोटिस जारी किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजा गया. इस नोटिस में उन पर रील बनाने के लिए साथ खिलवाड़ करने और झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया गया है.
Also Read : मुंबई इंडियंस की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कितना बदलाव जानें अपडेट
पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा के दावे वाला वीडियो वायरल
एल्विश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो खुद को पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा मिलने का दावा कर रहा है. वीडियो में एल्विश खुद एक कार में बैठा वीडियो बना रहा है और उसकी कार के आगे एक पुलिस का वाहन चल रहा है. एल्विश अपने इस वीडियो में बता रहा कि उसको पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा मिली है.
Also Read : UP: स्पा सेंटर से युवती की चीख, अंदर का नजारा देख पुलिस दंग
जयपुर प्रशासन ने एस्कॉर्ट दावे को बताया झूठा प्रचार
वहीं, जयपुर प्रशासनिक कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इस मामले को स्पष्ट करते हुए बताया कि राजस्थान प्रशासन की ओर से एल्विश कोई सुरक्षा नहीं दी गई. ये एल्विश यादव का प्रोपेगेंडा है. उनका कहना है कि सड़क पर जा रहे प्रशासनिक वाहन के पीछे-पीछे एल्विश ने अपनी कार दौड़ाई है। रील बनाने के लिए उसने प्रशासनिक एस्कॉर्ट की झूठी बात का प्रचार किया है. इतना ही नहीं, प्रशासनिक गाड़ी के पीछे चलते हुए एल्विश ने टोल भी क्रॉस कर लिया
इसके बाद जयपुर प्रशासन ने साइबर थाने में एल्विश के खिलाफ झूठा प्रचार करने का मामला दर्ज किया. प्रशासन ने कहा कि इस संबंध में एल्विश को नोटिस भेजा गया है. इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?: सस्पेंस अब भी बरकरार


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead