दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप सरकार के एक अन्य मंत्री पर ईडी का शिकंजा बढ़ता नजर आ रहा है। आज, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, गहलोत ईडी के कार्यालय में भी पहुंच चुके हैं। इस मामले में ताजा गिरफ्तारी केजरीवाल सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी हुई है, जिन्हें 1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहना होगा। पहले ही इस मामले में मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह जेल में हैं।
Also Read: Bengal man kills live-in partner for insisting to marry him, arrested
कैलाश गहलोत को ईडी ने बुलाया
मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सीएम केजरीवाल के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी ने समन क्यों भेजा? प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि कैलाश उस ग्रुप का हिस्सा थे जिन्होंने दिल्ली में नई शराब नीति को लागू किया था। उस मसौदे को तैयार करने में यह भी शामिल थे। यह मसौदा बाद में साउथ ग्रुप को भी लीक किया गया था। ईडी यहीं नहीं रुकी। ईडी ने आगे कहा कि आप के मंत्री कैलाश गहलोत ने दक्षिण के शराब कारोबारी विजय नायर को अपना सरकारी आवास भी दिया था। ईडी को शक है कि इस दौरान कैलाश गहलोत ने अपना मोबाइल नंबर भी कई बार बदला था।
Also Read: Tamil actor Daniel Balaji dies of heart attack in Chennai
शराब घोटाला मामले में आप सरकार के चौथे नेता के खिलाफ ईडी
ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के चौथे नेता पर शिकंजा कसना चाहती है। पहले मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह फिर सीएम केजरीवाल और अब कैलाश गहलोत का नंबर आया है। हालांकि ईडी के पहले समन में ही कैलाश गहलोत ऑफिस पहुंच गए हैं। उनसे ईडी कई सवाल कर सकती है। वहीं सीएम केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी के रिमांड पर रहेंगे। खबर है कि सीबीआई भी इसी मामले में केजरीवाल के हिरासत की मांग कर सकती है। दिल्ली के सीएम न पद छोड़ने से इनकार करने के साथ ही जेल से सरकार चलाने को कहा है। दो आदेश वह ईडी की गिरफ्त में रहकर जारी कर चुके हैं।
Also Read: WhatsApp is likely to add a dedicated Suggested Chat section in app


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा