झारखंड के दुमका जिले में एक अत्यंत शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना का सामना किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट इलाके में हुई है.
Also Read: गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ट्वीट कर बोले- ‘क्रिकेट पर देना है ध्यान’
पीड़िता अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी. आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने विदेशी महिला के दरिंदगी की है. स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई है. एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटना की जांच में जुटी है. हंसडीहा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत के लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
Also Read: Authorities Issue Dress Code as Abu Dhabi Temple Opens to the Public
पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी स्पेनिश महिला
जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है.
Also Read: Google has removed these Indian apps from Play Store for “policy violation”
झारखंड पुलिस ने दर्ज किया मामला
फिलहाल पीड़िता को दुमका जिला के ही सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है. हंसडीहा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस घटना में संलिप्त आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसके लिए डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ अन्य टीम की भी मदद की ली जा रही है.बता दें कि झारखंड में गैंगरेप की ये कोई पहली वारदात नहीं है. इससे पूर्व झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में पुरुष मित्र के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग 8- 10 दरिंदों ने समूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.
Also Read: कानपुर में बंशीधर तंबाकू कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, टर्नओवर में करोड़ों की हेराफेरी


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation