महाराष्ट्र के न्हावा शेवा पोर्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुंबई जोनल यूनिट के डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बुधवार को एक एंटी-स्मगलिंग ऑपरेशन में लगभग 28 लाख मोर पंख जब्त किए हैं. ये मोर पंख भारत से चीन भेजे जाने की साजिश का हिस्सा थे और इन्हें एक कार्गो शिप में छिपाकर ले जाया गया था. कार्गो शिप ऑपरेटर्स ने जांच के दौरान DRI को बताया कि वे ‘कॉयर से बने डोर मैट’ ले जा रहे थे.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शक होने पर डीआरआई अफसरों ने कार्गो शिप की तलाशी ली, जिसमें 28 लाख मोर पंख और 16000 मोर पंख के तने बरामद किए गए. मोर पंखों की कीमत लगभग 2.01 करोड़ रुपये आंकी गई है. जब्ती की ये कार्रवाई सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत की गई है. डीआरआई ने एक बयान में बताया कि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत मोर पंखों का निर्यात बैन है.
मोर पंख तस्करीडी: डीआरआई की कार्रवाई
डीआरआई ने बताया कि एक्सपोर्टर ने अवैध निर्यात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसे गिरफ्तार करके एसीएमएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस कहा, ‘इस तरह की जब्ती हमारे तस्करी विरोधी अभियानों की सफलता और ऐसी नापाक गतिविधियों में शामिल सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करने के संकल्प को दर्शाती है. यह पर्यावरण और वन्य जीवन की सुरक्षा के प्रति डीआरआई की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है’.
Also Read: मध्य प्रदेश: महंगा हुआ लहसुन, रु 400 किलो है कीमत; किसानों ने खेतों में लगाए कैमरे
इससे पहले दिसंबर 2023 में डीआरआई ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर 14.67 करोड़ रुपये मूल्य की 86 लाख से अधिक सिगरेट जब्त की थी. न्हावा शेवा बंदरगाह पर पहुंचे एक कंटेनर की तलाशी के दौरान सिगरेट की खेप बरामद हुई थी. जबकि दस्तावेजों में कंटेनर में कोई और सामान लदे होने की सूचना दी गई थी. डीआरआई ने एक बयान में कहा था, ‘चूंकि सिगरेट से नागरिकों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है तथा इससे देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोझ बढ़ता है, ऐसे में सरकार ऐसी चीजों पर उच्च उत्पाद शुल्क लगाती है. इस शुल्क व तंबाकू संबंधित उत्पादों से संबंधित नियमों से बचने के लिए अक्सर ऐसी चीजों की तस्करी की जाती है’.
Also Read: Indian-American IT Couple and Twins Found Dead in California


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees