अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले कांग्रेस संबोधन में आतंक की फैक्ट्री माने जाने वाले पाकिस्तान को धन्यवाद कहा। उन्होंने यह आभार अफगानिस्तान से अमेरिकी वापसी के दौरान काबुल में सैनिकों पर हमले के मुख्य साजिशकर्ता आईएसआईएस आतंकी की गिरफ्तारी में पाकिस्तान की मदद के लिए व्यक्त किया। यह पहली बार था जब ट्रंप ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का उल्लेख किया। उनकी इस टिप्पणी के बाद वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अगर अमेरिका-पाकिस्तान संबंध मजबूत होते हैं, तो अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान की टेंशन बढ़ना तय है।
काबुल एयरपोर्ट हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
पाकिस्तान ने हाल ही में सीआईए की खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ आईएसआईएस कमांडर को हिरासत में लिया था। मामले से परिचित दो अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका का दावा है कि उसने 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी निकासी के दौरान घातक एबी गेट बम विस्फोट की साजिश रची थी। इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिक और लगभग 170 अफगान नागरिक मारे गए थे।
Also Read:- उत्तराखंड में फिर गरजेंगे बादल, होगी बारिश… तो राजस्थान में हुई ओलावृष्टि
एक अधिकारी ने बताया कि माना जाता है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में ISIS की एक शाखा के नेताओं में से एक मोहम्मद शरीफुल्लाह ने उस हमले की योजना बनाई और उसका समन्वय किया। अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने घोषणा की कि शरीफुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि उसे अमेरिका लाया जा रहा है। ट्रम्प ने शरीफुल्लाह को गिरफ्तार करने में मदद करने के लिए पाकिस्तानी सरकार को धन्यवाद दिया।
ट्रंप ने क्या कहा?
कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद की ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। 3.5 साल पहले, आईएसआईएस आतंकवादी ने एबी गेट बम विस्फोट में 13 अमेरिकी सर्विस मेंबर्स और अनगिनत अन्य लोगों को मार डाला था। आज रात, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने उस अत्याचार के लिए जिम्मेदार शीर्ष आतंकवादी को पकड़ लिया है, और वह अभी अमेरिकी न्याय की तेज तलवार का सामना करने के लिए यहां आ रहा है। मैं इस राक्षस को गिरफ्तार करने में मदद करने के लिए विशेष रूप से पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।‘
Also Read:- चिंता: 1980 के बाद हिंद महासागर में नाइट्रोजन प्रदूषण दोगुना


More Stories
Nuclear Power Operator to Set Up New Design Unit to Back Private Sector Projects
फर्जी IAS तृप्ति राजपूत पर शिकंजा, ससुराल से मिले ट्रेनिंग अफसर के मोमेंटो और ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा जब्त
Cyber Cell Honours Samay Raina as Comedian Jokes About Latent Controversy With CM