महाराष्ट्र के बारामती में एक डॉक्टर को क्लीनिक के गेट देरी से खोलना भारी पड़ गया। जिसके चलते लोगों ने डॉक्टर को कथित तौर पीट दिया। लोगों ने डॉक्टर के अलावा उनके बेटे के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। बताया गया है कि यह डॉक्टर का क्लीनिक उनके घर के बाहर ही मौजूद है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा घटनाक्रम
इस घटना में डॉक्टर की पहचान युवराज गायकवाड़ के रूप में हुई है। युवराज के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 9 सितंबर में रात 9.45 बजे की है और वह अपने परिवार के साथ रात का खाना खा रहे थे। तभी उनके दरवाजे पर कई लोग पहुंच गए और दरवाजा पीटने लगे। शिकायत के मुताबिक, जब तक वह घर के अंदर से बाहर आकर दरवाजा खोलते तब तक लोगों ने घर की खिड़की का शीशा तोड़ दिया।
आरोपियों की हुई पहचान
जब डॉक्टर ने दरवाजा खोला तो आनंद उर्फ अनिल जगताप, विश्वजीत जगताप, अशोक जगताप और भूषण जगताप घर के अंदर घुस आए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि एक आदमी क्लिनिक के अंदर दरवाजा खोलकर जाता है। फिर गायकवाड़ के बेटे की शर्ट पकड़कर कमरे से बाहर खींच लेता है और उसके साथ भी मारपीट करता है।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches