दिल्ली पुलिस ने 86 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में बुजुर्ग महिला की बहू को गिरफ्तार किया है. फ्राइंग पैन से बुजुर्ग महिला की हत्या को अंजाम दिया गया था. फिलहाल, पुलिस की तफ्तीश कर रही है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला हशी सोम (86) नेब सराय इलाके में अपने बेटे के साथ रहती थीं. महिला के बेटे सुरजीत सोम ने पुलिस को बताया कि वो इस जगह पर 2014 से रह रहे हैं. उनकी शादी सर्मिष्ठा सोम (48) से 21 साल पहले हुई थी. उनकी पत्नी गृहिणी हैं और एक 16 साल की बेटी भी है. 2022 तक उनकी मां कोलकाता में अकेली रहती थी, क्योंकि सभी कोलकाता के ही रहने वाले है. उसके बाद वो अपनी मां को वहां से दिल्ली लेकर आ गया और अपने फ्लैट के सामने 1BHK फ्लेट में मां को रखा था, ताकि उनकी देखभाल हो सके.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब वो पीसीआर कॉल के बाद वारदात की जगह पहुँचे तो वहां किचन के पास महिला गिरी थीं और उनके चेहरे और शरीर पर चोटे थीं. उनके बेटे ने कहा कि उनकी मां बीमार थीं, जिन्हें चलने में भी परेशानी होती थीं और बिना सहारे के वो नही चल सकती थीं. उनकी पत्नी उनकी मां को पसंद नही करती थी. वो अपनी सास को ओल्ड एज होम में भेजना चाहती थी. उनकी मां एक बार बाथरूम में गिर गई थी, इसलिए बाथरूम और किचन नजदीक रहे, उसने अपने घर के सामने ही उनके लिए एक फ्लैट किराये पर ले लिया.
मां को देखने के लिए लगाए थे कैमरे
बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि मां को हर पल देखने के लिए उसने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. वारदात के दिन लाइट चली गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने पुलिस को महिला की चोटें नॉर्मल गिरने से होना नहीं बताया था. पुलिस को पोती और बेटे ने जानकारी दी कि सर्मिष्ठा अपनी सास को पसंद नही करती थीं. घटना के दिन सर्मिष्ठा घर मे मौजूद थीं और सामने वाले घर की चाबी भी उसके पास थी. सुरजीत ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन पुलिस को कॉल करने से पहले उसने सीसीटीवी फुटेज का कार्ड निकाला था


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed