राजधानी दिल्ली में कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल यहां पर एक ही परिवार के 4 लोगों का कत्ल कर दिया गया है. घटना राज नगर पार्ट-2 की है. खबरों में दावा किया जा रहा है कि एक लड़के ने अपने पिता, दो बहन और दादी का चाकू मारकर कत्ल कर दिया है. पुलिस ने बताया उन्हें इस घटना की जानकारी रात साढ़े 10 बजे थी. पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
एक ही परिवार के 4 मेंबर्स के कत्ल की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सन्नाटा और गम की लहर दौड़ गई. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में दावा किया जा रहा है कि कत्ल परिवार के ही एक लड़के ने किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 2 लाशे बाथरूम में पड़ी हुई हैं. बाथरूम में पड़ी 2 लाशें एक महिला और पुरुष की है. जो आरोपी के बहन और पिता हैं. वहीं बुजुर्ग दादी की लाश बैड पर पड़ी हुई है. इसके अलावा एक बहन की लाश कमरे में पड़ी हुई है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी लाशें खून से लथपथ हैं, इतनी ज्यादा कि उन्हें हम ब्लर किए बगैर नहीं दिखा सकते.
पुलिस को जैसे ही घटना के बारे में पता चलो तो फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस जैसे ही वारदात वाली जगह पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मुर्दा करार दिया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी सभी का कत्ल करने के बाद कहीं भागा बल्कि घर में बैठा हुआ था. लेकिन पुलिस को देखकर वो भागने लगा, जिसे उसके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया.
आरोपी का नाम केशव बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है, केशव नशे का आदी है. पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच के अनुसार, अपराध का मकसद परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा लग रहा है, क्योंकि आरोपी के पास कोई नौकरी नहीं थी.” उन्होंने आगे बताया कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था, लेकिन महीने भर पहले उसने यह नौकरी छोड़ दी थी.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed