दिल्ली के ज्योति कॉलोनी से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. दिल्ली मेट्रो के एक कर्मचारी ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया. उसने पहले अपनी पत्नी और बेटी की हत्या और फिर खुद आत्महत्या कर लिया. इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के कर्मचारी सुशील कुमार ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के ज्योति कॉलोनी इलाके में कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली.
घटना की जानकारी दोपहर करीब 12 बजे एक पीसीआर को कॉल द्वारा मिली. दिल्ली मेट्रो के एक कर्मचारी ने बताया कि जब वह अपने सहयोगी सुशील कुमार (43) से मिलने दफ्तर में पहुंचा तो वो नहीं मिला. उसने सुशील को कॉल किया, तो वह कॉल पर रोने लगा. फोन पर सुशील ने कहा कि उसने परिवार के सभी सदस्यों को मार दिया है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सुशील कुमार के घर पहुंची. घर में पुलिस को तीन शव मिले. पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा के मुताबिक सुशील कुमार का शव छत से लटका मिला. उनकी पत्नी अनुराधा (43) और छह साल की बेटी पर चाकू से वार किए गए थे. उन दोनों के शव घर के अंदर मिले. पुलिस ने बताया कि सुशील ने अपने 13 वर्षीय बेटे पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया, लेकिन वह बच गया. बेटे का इलाज दिल्ली जीटीबी अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि कुमार डीएमआरसी के ईस्ट विनोद नगर डिपो में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमें घटनास्थल का मुआयना कर रही हैं. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कुमार ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की. आगे की जांच चल रही है.


More Stories
तिरुवनंतपुरम में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय लड़के की हत्या, बोरे में मिला शव; गर्लफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
20-Year-Old Learjet Co-Pilot Made Mayday Call Before Florida Crash
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9