दिल्ली के लक्ष्मी नगर में पति-पत्नी की झगड़े के बीच एक युवक को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा. इस झगड़े के दौरान गोलीबारी हुई और एक गोली सीधे उस युवक को लग गई, जो वहां खड़ा होकर यह झगड़ा देख रहा था. गोली युवक के पैर में लगी है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
दिल्ली के लक्ष्मी नगर की घटना
आपने अक्सर देखा होगा कि जहां भी कोई लड़ाई होती है, वहां भीड़ जमा हो जाती है. लेकिन कभी-कभी ऐसा करना महंगा साबित हो सकता है. इसका ताजा उदाहरण राजधानी दिल्ली में देखने को मिला. लक्ष्मी नगर इलाके में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा एक युवक को भुगतना पड़ा. मंगलवार रात पति-पत्नी के झगड़े के दौरान गोली चल गई, जिससे एक तमाशबीन युवक घायल हो गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.
Also Read: प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी से ज्यादा निक जोनास के कमेंट ने बटोरी चर्चा
घायल युवक बिलाल (21) के पैर में गोली लगी है. यह घटना किशन कुंज मोहल्ले की है. पुलिस ने बताया कि उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि 27 वर्षीय सीमा, जो मूल रूप से मेरठ के खरदोनी की रहने वाली है, का अपने पति दानिश (42) से झगड़ा हुआ था. सीमा ने 2015 में दानिश से दूसरी शादी की थी.
Also Read: अहमदाबाद में मिली कोहली को धमकी, चार गिरफ्तार
हंगामे के दौरान गोलीबारी
शादी के बाद सीमा और दानिश के दो बच्चे हुए, जिनके नाम अहद अली और साद अली हैं, और उनकी उम्र तीन और सात साल है. जब सीमा की दानिश से लड़ाई हुई, तो वह किशन कुंज में अपनी दीदी और जीजा के घर आ गई. काफी समय बीतने पर दानिश उसे वापस लौटने के लिए कहने लगा, लेकिन सीमा ने ससुराल वापस जाने से साफ मना कर दिया.
Also Read: पुणे:लापरवाही से कार चलाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया
हंगामे के दौरान पड़ोस के कुछ लोग गली में इकट्ठा हो गए. उसी समय, दानिश के दोस्त जावेद ने पिस्तौल निकालकर राहत परवीन को धमकाने के लिए दो से तीन राउंड फायर किए. राहत परवीन तो बच गई, लेकिन एक गोली तमाशा देख रहे बिलाल के पैर में जा लगी. बिलाल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही . राहत परवीन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed