सीलमपुर में गुरुवार शाम बदमाशों ने एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 17 वर्षीय कुणाल के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही क्राइम टीम और एफएसएल को भी जांच के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
हत्या के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। कुछ लोगों ने इलाके में हिंदू समुदाय के पलायन की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि कई घरों के बाहर ‘यह मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग न्याय की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मृतक कुणाल न्यू सीलमपुर के जे ब्लॉक का निवासी था। उसके परिवार में पिता राजवीर (ऑटो चालक), मां परवीन, तीन भाई और एक बहन हैं। कुणाल एक दुकान पर काम करता था। गुरुवार शाम वह दूध लेने घर से निकला था, तभी जे ब्लॉक चौक पर चार-पांच लड़कों ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य लोग भी शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Also Read:हंसते-हंसते और सीटी मारते हुए रहें फिट और सेहतमंद
परिवार के साथ न्याय होगा
इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।”
Also Read: कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे साउथ सुपरस्टार थलपति, विजय के खिलाफ फतवा जारी, जानें क्या है मामला
सीलमपुर प्रशासन और सरकार से पूरी मदद मिलेगी
पटपड़गंज विधायक रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, “हम अपराधियों के सजा दिलाएंगे। यहां जिस प्रकार का कोराबार चल रहा है हम उसे जड़ से खत्म करेंगे। प्रशासन अपना काम कर रही है। हम परिवार के साथ खड़े हैं। प्रशासन और सरकार से पूरी मदद मिलेगी।”
Also Read: IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने फिलिप्स का रिप्लेसमेंट चुना


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation