बिहार में अपराधी एक बार फिर से बेलगाम होते जा रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना का जहां अज्ञात अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
लोग बोले सरकार बदलने का असर दिख रहा
वहीं जब मीडिया ने इस घटना की जानकारी ली तो स्थानीय लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर खासी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना था कि बिहार में पहले भी प्रशासन और पुलिस व्यवस्था लचर थी। सरकार बदलने का असर अब साफ दिख रहा है। लोगों ने कहा कि सरकार बदलते ही अपराधी बेखौफ हो गए हैं और आए दिन इस तरह की घटना देखने को मिल सकती है।
इससे पहले भी कई वारदातों को दिया गया अंजाम
बता दें कि इससे पहले गत 10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। 11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोगों की मृत्यु हो गई।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation