छुट्टी बिताकर अपने डयूटी स्थल अरुणाचल प्रदेश जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे आर्मी जवान की पटना में अपराधियों ने छिनतई के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार की अहले सुबह बाइक सवार दो की संख्या में अपराधी करीब 3 बजे पटना में आर्मी जवान की गोली मार कर हत्या कर दी और बैग लेकर फरार हो गए। मृतक जवान की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी बबलू कुमार राय पिता अमरनाथ राय के रूप में हुई है। अपराधियो ने घटना को अंजाम तब दिया जब बबलू अपने चचेरे भाई विजय कुमार के साथ डयूटी पर जाने कें लिये ट्रेन पकड़ने जंक्शन जा रहा था। वारदात की जानकारी मिलते ही मृतक बबलू के परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।वही घटना के बाद पटना पुलिस मौके पर छानवीन कर रही है।दूसरी ओर दानापुर आर्मी के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
मुन्नाचक डाबर गली से सुबह तीन बजे जा रहे थे स्टेशन
जानकारी के अनुसार आर्मी जवान बबलू कुमार राय गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे मुन्नाचक डाबर गली पटना स्थित आवास से डयूटी स्थल अरुणाचल प्रदेश के टेंगा जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जंक्शन जा रहे थे। उन्हें स्टेशन छोड़ने उनके भाई विजय बाइक से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चिड़ैयाटॉड पूल के पास चंदन हीरो आटोमोबाइल के पास अपाचे बाइक सवार अपराधियो ने पीछा कर बाइक को ओवरटेक किया और स्टेशन जाने का रास्ता पूछा।उसके बाद अपराधियो ने बैग छिनने का प्रयास किया।जिसका विरोध करने पर अपराधियो ने बबलू के सर में गोली मार दिया और बैग लेकर फरार हो गए। सिर में गोली लगने से बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दहशत में आए बाइक चालक विजय कुमार बाल बाल बच गया। इस बारे में विजय कुमार ने बताया कि वह सुबह 3 बजे कर करीब में ट्रेन पकड़वाने के लिये मोटरसाइकिल से बबलू को जंक्शन ले जा रहा था।
बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से परिवार के साथ रहते थे पटना में
मृतक के परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी ममता देवी एव दो पुत्र हिमांशु कुमार 12 वर्ष एव सुधांशु कुमार 10 वर्ष है।मृतक के पिता अमरनाथ राय किसान है।वही मृतक का छोटा भाई विभूति कुमार फतुहा में अपने परिवार के साथ रहता है। जानकारी के अनुसार मृतक बबलू बच्चों को पढ़ाने के लिये पत्नी एव बेटों के साथ पटना स्थित मुन्नाचक डाबर गली में किराए पर आवास लेकर रहता था।स्थानीय लोगो ने बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश के टेंगा में पोस्टेड था।
सैन्य सम्मान के साथ किया गया दाह संस्कार
घटना के जानकारी के बाद दानापुर आर्मी कार्यालय से पहुचे आर्मी के जवानों ने शव मृतक के घर चांदपुरा पहुचाया।जहा आर्मी जवानों ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।उसके बाद मृतक का राजकीय सम्मान के साथ रुस्तमपुर घाट पर दाहसंस्कार किया गया।मुखाग्नि मृतक के बड़े बेटे हिमांशु कुमार ने दी है।
बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से परिवार के साथ रहते थे पटना में
मृतक के परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी ममता देवी एव दो पुत्र हिमांशु कुमार 12 वर्ष एव सुधांशु कुमार 10 वर्ष है।मृतक के पिता अमरनाथ राय किसान है।वही मृतक का छोटा भाई विभूति कुमार फतुहा में अपने परिवार के साथ रहता है। जानकारी के अनुसार मृतक बबलू बच्चों को पढ़ाने के लिये पत्नी एव बेटों के साथ पटना स्थित मुन्नाचक डाबर गली में किराए पर आवास लेकर रहता था।स्थानीय लोगो ने बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश के टेंगा में पोस्टेड था।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder