जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पीड़ित के परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए पास की सड़क को जाम कर दिया। गुरुवार को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। इस वारदात के बाद सीलमपुर में हिंदू समुदाय द्वारा पलायन के पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। चाकूबाजी की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस हरकत में आई और घायल युवक को तुरंत जेपीसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद, गहन जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा गया. सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने तुरंत इंसाफ और कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में तैनाती बढ़ा दी. इलाके से मिली तस्वीरों में किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी दिखाई दे रही है. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने एक लड़की पर आरोप लगाए हैं. पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़की अपने साथ बदमाशों की टोली लेकर घूमती है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, लड़के को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Also read : राजनाथ सिंह महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करेंगे
सीलमपुर में साज़िशन हत्या का आरोप, गैंग और लड़की पर संदेह – पीड़ित पिता का बयान
उन्होंने बताया कि सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. घटना की खबर मिलते ही पीड़ित के परिवार और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन करने लगे और पास की सड़क को जाम कर दिया. अब इस इलाके के लोग अपने हाथ में पलायन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लड़के के पिता ने कहा कि मैं तो अस्पताल से आया था. मैंने चाय के लिए दूध मंगाया था. फिर बच्चा दूध लेने गया था. वहीं पर गुंडे-बदमाश खड़े थे. उसे बुला के ले गए फिर प्लानिंग के साथ हत्या कर दी. एक लड़की है जो अपने साथ गैंग लेकर घूमती है. कुछ दिन पहले जेल से आई है, उसके पास तमंचा पकड़ा गया था. आज मेरा लड़का उसे अकेला मिला तो अकेला देख घेर लिया.
Also read : ICICI बैंक ने घटाई एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation