दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तस्वीर उजागर हो चुकी है. इन तस्वीरों में छोटा राजन का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक दिख रहा है. ये तस्वीरें पिछले 9 सालों में छोटा राजन की सबसे नवीनतम तस्वीरें हैं.
Also Read: कर्नाटक: पत्नी के सामने शादीशुदा महिला से रेप, फोटो खींच धर्म बदलने का डाला दबाव
छोटा राजन की ये फोटो ऐसे समय में सामने आ रही है जब उसकी मौत की अटकलें लगाई जा रही है. कयास लगाए जा रहे थे कि छोटा राजन की कोरोना के कारण मौत हो गई है. फिलहाल दाऊद इब्राहिम का दुश्मन छोटा राजन तिहाड़ जेल के नंबर 2 में 2015 से बंद है. ये जेल बेहद हाई सिक्योरिटी वाली है.
Also Read: Indian Chess Prodigy D Gukesh Makes History as Youngest World Title Challenger
छोटा राजन की ताज़ा तस्वीर से साफ हुआ कि मौत की खबर गलत थी
राजन की फोटो 2021 की है. अप्रैल 2021 में छोटा राजन को कोरोना पॉजिटव हुआ था और उसे दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद अटकलें लगाई जानी लगी थी की छोटा राजन की कोरोना वायरस से मौत हो गई है. हालांकि, इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था और छोटा राजन की ताजा तस्वीर से साफ हो गया कि उसकी मौत की खबर सही नहीं थी.
Read Also : Mother killed her daughter’s murderer in Bengaluru
राजन और दाऊद इब्राहिम 1993 में अलग हो गए थे. दोनों के बीच साल 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट को लेकर मतभेद थे. इसके एक साल बाद यानी 1994 में छोटा राजन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि राजन जांच एजेंसी की डी कंपनी के खिलाफ मदद कर रहा था.
Read Also : President Muizzu Party Wins Maldives Polls. What This Means For India
नकली पासपोर्ट और उपनाम
छोटा राजन को साल 2015 में इंडोनेशिया के बाली में जब गिरफ्तार किया गया था, जब वो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से यहां पहुंचा था. राजन ने मोहन कुमार के नाम से नकली पासपोर्ट बनवाया हुआ था और जब उससे नाम पहुंचा गया तो वो राजेंद्र सदाशिव बोलने लगा.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा