गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अब तक 15 नक्सली मारे गए हैं, जिससे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, और मारे गए नक्सलियों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। इससे पहले बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को ढेर किया था। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं, जबकि रविवार सुबह से मंगलवार सुबह तक मुठभेड़ में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
Also Read:गणतंत्र दिवस की परेड में नजर आएंगी नाग और प्रलय मिसाइलें, जानें इनकी खासियत
गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। यह मामला मैनपुर थाने इलाके का बताया जा रहा है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयर लिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर किए गए थे वहीं एक जवान भी घायल हुआ था।
Also Read:यूक्रेन के साथ जंग में रूसी सेना में काम कर रहे 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता
एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मुठभेड़ में ढेर हो गया
सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।
Also Read: दिल्ली में BJP का वादा: LPG पर 500 रुपये सब्सिडी, फ्री सिलेंडर, महिलाओं को 2500 रुपये
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर संयुक्त सुरक्षा अभियान
सुरक्षाबलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था, इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। तीन टीम ओडिशा से दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम इस मुठभेड़ में शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच गए हैं। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा