चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह सेक्टर-26 स्थित क्लब के पास हुए दो तेज धमाकों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाकों की गूंज से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की।
Also Read: केंद्र सरकार ने PAN 2.0 और वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन को दी मंजूरी
इससे पहले, 11 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी नंबर-575 में एक हैंड ग्रेनेड बम से हमला किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में रह रहे हैप्पी पशिया ने ली थी। उसने दावा किया था कि यह धमाका पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसपी जसकीरत सिंह चहल को जान से मारने की साजिश का हिस्सा था।
Also Read: सुकमा में मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, हथियार बरामद
ताजा धमाकों से शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल
ताजा घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।
Also Read: इस राज्य में स्कूल खोलने का सरकार का निर्णय वापस, जानें कारण
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाकों का उद्देश्य क्या था और इसमें किस प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इन धमाकों के पीछे किसका हाथ हो सकता है। चंडीगढ़ के लोग हाल के इन घटनाओं से चिंतित हैं और सुरक्षा एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।
Also Read: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation