ब्रिटेन में एक सिख टैक्सी ड्राइवर की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय शख्स टॉमाज मार्गोल को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन शहर में हमले के बाद सिख टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई थी।
टॉमाज मार्गोल पर हत्या का आरोप लगाया गया
टैक्सी ड्राइवर अनख सिंह (59 वर्षीय) नाइन एल्म्स लेन में एक टैक्सी कंपनी में भाड़े के टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करते थे। अपनी ड्यूटी के दौरान वह गंभीर रूप से घायल पाए गए थे। उनको गंभीर चोटें लगी हुईं थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा, टॉमाज मार्गोल पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इसी महीने की शुरुआत में वह वॉल्वरहैम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ। सिख टैक्सी ड्राइवर का पोस्टमॉर्टम भी किया गया था लेकिन इससे कोई निर्णायक परिणाम सामने आए थे।
पुलिस टीम की डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मिशेल थर्गूड ने कहा, हम इस घटनाक्रम के ताजा अपडेट के बारे में परिवार को जानकारी दे रहे हैं। अधिकारी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपना समर्थन जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, हम अपील करते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी है और वह हमारे संपर्क में नहीं है, तो हमसे संपर्क कर सकता है।
‘जस्ट गिविंग’ फंडरेजर ने अब तक 11 हजार पाउंड से ज्यादा धन जुटाने के लक्ष्य को पार कर लिया
पीड़ित परिवार की मदद के लिए ऑनलाइन धन जुटाने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का लक्ष्य 2,000 पाउंड तक पैसा इकट्ठा करना है। ‘जस्ट गिविंग’ फंडरेजर ने अब तक 11 हजार पाउंड से ज्यादा धन जुटाने के लक्ष्य को पार कर लिया है।
जस्ट गिविंग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, अनख सिंह भाड़े के ड्राइवर के रूप में टैक्सी चला रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। यह उनके परिवार के लिए कठिन समय है। हमारे संवेदना उनके परिवार के साथ हैं। इस कठिन समय में दिया गया दान मदद के रूप में सीधे अनख के परिवार को जाएगा। हमने धन जमा करने के मूल लक्ष्य को हासिल कर लिया है।


More Stories
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Magnitude 7 Earthquake Hits Tibet: 18 Dead, Over 300 Houses Collapse
Gujarat Man Googled Suicide Laws Before Allegedly Killing Pregnant Wife