दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को श्रीनगर हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया. विमान में कुल 178 यात्री सवार थे. लगभग 2 घंटे की जांच के बाद भी विमान में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं पाया गया.
दिल्ली से श्रीनगर जा थी रही विस्तारा एयरलाइंस
विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को श्रीनगर हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया. प्लेन में कुल 178 यात्री सवार थे. घटना तब हुई जब श्रीनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक धमकी भरी कॉल आई. कॉल के तुरंत बाद CISF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हवाईअड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया. इसके बाद विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट UK611 की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, फ्लाइट की जांच के बाद उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और धमकी को झूठा करार दिया गया. इसके बाद एयरपोर्ट का संचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, प्लेन के लैंड होते ही सबसे पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद पूरे विमान की गहनता से जांच की गई. यह चेकिंग ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला.
Also Read: नंदमुरी बालाकृष्ण ने इवेंट में एक्ट्रेस को मारा धक्का, सेलेब्स की कड़ी प्रतिक्रिया
श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए
अधिकारियों ने बताया कि प्लेन की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को तैनात किया गया था, लेकिन तलाशी के बाद भी विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला. इस घटना के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए थे.
Also Read: पूर्वी भारत में 24 घंटों में तापमान बढ़ने से कम से कम 15 लोगों की मौत
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमकी भरी कॉल कहां से आई थी. अधिकारी बम की धमकी के स्रोत की जांच कर रहे हैं और हवाई यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं.
Also Read: “दो महीने तक तो मुँह धोने तक का मौका नहीं मिला…”: ऋषभ पंत


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation