एक्सीडेंट 10 जून की सुबह करीब 4:30 बजे यह हादसा हुआ था। डीसीपी (साउथ ईस्ट) ने BMW कार ने जिस कार में टक्कर मारी थी
देश की राजधानी दिल्ली में सड़क किनारे सो रहे लोगों की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और उस BMW चालक को गिरफ्तार किया है. जिसने कार को टक्कर मारी थी. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ था. दक्षिण पूर्वी दिल्ली में BMW कार द्वारा एक अन्य वाहन को टक्कर मारने और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ने की वजह से दो बच्चों की मौत और आठ अन्य के घायल होने के मामले में 27 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
BMW- पोलिस ने आगे बताया
पुलिस ने बताया कि बीएमडब्ल्यू चालक आरोपी की पहचान निर्माण विहार निवासी साहिल नारंग के तौर पर की गई है. जिसका नोएडा में कपड़ों का कारोबार है. पुलिस ने बताया कि 10 जून को उसे सूचना मिली कि हादसे में लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे सो रहे तीन-चार लोग घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंचने पर लग्जरी कार से वैगन आर कार में टक्कर की जानकारी मिली.
आगे बताया कि टक्कर की वजह से वैगन आर कार फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई और इस हादसे में वैगन आर कार चालक भी घायल हो गया. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया. जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान की जो कृष्णा नगर के रहने वाले वाले व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) इशा पांडे ने बताया कि पुलिस ने कार मालिक के आवास पर छापा मारा तब उसने बताया कि उसने कार अपने भांजे को नोएडा सेक्टर 63 की कार्यशाला में सर्विस के लिए दी थी. इसके बाद नारंग को निर्माण विहार स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया और कार जब्त की गई.


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री