भागलपुर के लोदीपुर में आइसक्रीम दुकानदार की हत्या हुई। उसने मुफ्त आइसक्रीम देने से इनकार किया था। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिचछो पोखर के पास यह घटना हुई, जो थाने से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। सरधो निवासी विक्रम तांती के पुत्र दुखन तांती (22) को पांडव यादव नामक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने से दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई।
Also Read: सिकंदर की रिलीज में बचे हैं 6 दिन बाकी फिर भी नोट छाप रही विक्की कौशल की छावा
घटना तब हुई जब इलाके में भागवत कथा के आयोजन को लेकर मेला लगा था। आरोपी पांडव यादव मेले में पहुंचा और दुखन से मुफ्त आइसक्रीम मांगने लगा। दुखन के इनकार करने पर पांडव ने उसे मुंह में गोली मार दी। स्थानीय लोग घायल को मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
Also Read: दिल पर चाकू के 3 निशान! मुस्कान-साहिल ने सौरभ को किस बेदिली से मारा
मां ने कहा- बेटे की किसी दुकानदार से कोई दुश्मनी नहीं थी
मृतक की मां सुमा देवी ने रोते हुए कहा कि उन्हें बेटे की हत्या की खबर मिली। उनका कहना है कि बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जब तक वे मौके पर पहुंचीं, लोग उसे अस्पताल ले जा चुके थे।
Also Read: नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर
लोगों ने कहा- नशेड़ी है आरोपी
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पांडव यादव और उसके पिता कपिल यादव नशे के आदी हैं। संभावना है कि पांडव रंगदारी मांगने आया था, और जब दुखन ने मना किया, तो उसने गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार है। उसकी तलाश के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation