बेगूसराय पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एफएसएल टीम की सहायता से कराई जा रही है. वायरल वीडियो के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में बछवाड़ा थाना की पुलिस टीम ने सभी पहलुओं की गहन जांच की.
बेगूसराय: मानसिक रूप से कमजोर युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल
बेगूसराय में तीन दरिंदों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती (25) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं उसका वीडियो वायरल कर दिया. घटना बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि युवती शनिवार को घर से 200 मीटर दूर शौच के लिए गई थी. तभी गांव के ही तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान मकई के खेत में ले गए. इसके बाद दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरे ने लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
बताया जा रहा है कि इस घटना का करीब सात मिनट का वीडियो आरोपियों ने बनाया. इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीड़िता के पिता को जानकारी दी. पिता ने रात में बेटी से पूछताछ की, इसपर पीड़िता ने पूरी घटना बताई. रविवार को पिता ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी. वायरल वीडियो भी पुलिस को दिखाया गया. बछवाड़ा पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों को चिह्नित किया और उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी पीड़िता के घर से करीब 500 मीटर के दायरे में रहते हैं. गिरफ्तार आरोपियों में 35 वर्षीय रामलाल दास, 45 वर्षीय देवेंद्र साह एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र का एक आरोपी प्रदीप कुमार शामिल है.


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches