कटिहार के डीएस कॉलेज के कल्याण छात्रावास में बुधवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान अज्ञात छात्रों ने 28 वर्षीय विशाल झा को गोली मार दी, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल विशाल का इलाज पटना एम्स में हो रहा है, और उसकी गर्दन में गोली फंसी हुई है।
Also read: WHO ने एमपॉक्स को लेकर दी नई चेतावनी
गोली बारी के बाद इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घायल के परिजनों और अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और नगर थानेदार को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। डीएसपी ने बताया कि डीएम कॉलेज के छात्रावास के अनावंटित कमरे में विशाल झा को गोली मारी गई, और आपसी विवाद में दो लोगों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई है। फिलहाल, दोषियों की तलाश में छापेमारी जारी है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Also read: झारखंड की राजनीतिक समीकरण में हुआ बदलाव
स्थानीय लोगों का दावा: दो गुटों के विवाद में हुई गोलीबारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विशाल, जिसका घर डीएस कॉलेज के पास रामनगर मोहल्ले में है, इसी विवाद को सुलझाने के लिए छात्रावास परिसर गया था। वहां दो अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। विशाल के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्हें यह नहीं पता कि किसने और क्यों गोली मारी। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है।
Also read: UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 29 अगस्त से 3 सितंबर तक होगी परीक्षा


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief