हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिंह को कल रात गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आकांक्षा की मां मधु ने अपनी बेटी की मौत के लिए समर को जिम्मेदार ठहराया। समर ने सिंगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
समर सिंह पर ब्लैकमेल करने का आरोप
समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार था। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। समर पर एक्ट्रेस की मां मधु ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। बता दें कि 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ था। आकांक्षा और समर सिंह का अफेयर चल रहा था। आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी के मर्डर होने का शक जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है।
आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सोमेंद्र होटल में 26 मार्च को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री होटल के रूम नंबर 105 में ठहरी थीं। सुबह काफी देर तक जब आकांक्षा कमरे से बाहर नहीं आईं, तब पुलिस को सूचना दी गई। मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया। 29 मार्च को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थीं। जिसमें सामने आया कि मौत फंदे से लटकने से हुई है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
लिव-इन-रिलेशनशिप में थे समर-आकांक्षा
आकांक्षा दुबे और समर सिंह लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। पुलिस अधिकारी संतोष सिंह के मुताबिक, सुसाइड से एक दिन पहले आकांक्षा और समर एक पार्टी में गए थे। 25 मार्च की शाम को जब एक्ट्रेस पार्टी में जाने के लिए निकली तब बेहद खुश थी।


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
US-Iran conflict impact: Market turmoil and protests in Parliament