कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी, स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता, के साथ सरेआम मारपीट की गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब दोनों अधिकारी DRDO कॉलोनी, सीवी रामन नगर से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो जारी कर इस घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने FIR दर्ज की
बेंगलुरु में हुई मारपीट की इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले विंग कमांडर आदित्य बोस ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हालाकि, अब उनकी पत्नी मधुमिता जो खुद भी सेना की अधिकारी हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
Also Read: श्रेयस-ईशान की वापसी, रोहित-विराट A+ ग्रेड में कायम – BCCI कॉन्ट्रैक्ट अपडेट
Also Read: सीलमपुर हत्याकांड: पोस्टरों से झलकी दहशत
वायुसेना विंग कमांडर ने बताई पूरी कहानी
वायुसेना के विंग कमांडर बोस के मुताबिक, ये पूरी घटना बीते 18 अप्रैल को हुई है। इस दिन विंग कमांडर और उनकी पत्नी सी.वी. रमन नगर में DRDO से एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार शख्स ने कथित तौर पर उनकी कार को रोका और उनसे कन्नड़ भाषा में गाली-गलौज करने लगा।
बोस के मुताबिक, जब बाइक सवार ने उनकी गाड़ी पर DRDO लिखा देखा तो मामला और खराब हो गया। शख्स ने विंग कमांडर और उनकी पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी। जब विंग कमांडर कार से बाहर आए तो बाइक सवार ने उनके सिर पर कथित तौर पर चाबी से वार किया जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद सड़क पर मौजूद अन्य लोग भी हमलावर के साथ हो गए। उनमें से एक ने पत्थर उठाकर विंग कमांडर के सिर पर वार किया। इसके बाद विंग कमांडर बोस ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उनका चेहरा और गला खून से लथपथ था।
विंग कमांडर आदित्य बोस ने वीडियो में कहा कि वह घटनास्थल पर खड़े होकर चिल्ला कर ये सवाल कर रहे थे कि लोग सशस्त्र बलों के सदस्य के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकते हैं? बोस ने राष्ट्र की रक्षा में सेवा करने के बावजूद उनपर हमले पर नाराजगी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Also Read: पोप फ्रांसिस का 88 की उम्र में निधन


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation