गुजरात के कोलार में एक तकनीकी विशेषज्ञ ने कथित तौर पर अपनी दो साल की बेटी की हत्या की। आरोपी ने कहा कि उसके पास अपनी बेटी को खिलाने के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, अपनी बेटी की हत्या करने के बाद तकनीकी विशेषज्ञ (45 वर्षीय) ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें असफल रहा। कोलार तालुक के केंदत्ती गांव के तालाब में शनिवार की रात दो साल की बच्ची का शव मिला।
पुलिस ने बताया, इसके अलावा झील के किनारे नीले रंग की एक कार भी बरामद की गई है। इस पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने कोलार ग्रामीण थाने को सूचना दी।जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल परमार के रूप में हुई है, जो गुजरात का रहने वाला हैऔर दो साल पहले अपनी पत्नी भाव्या के साथ बेंगलुरू में रहने लगा था।
राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को कार में गले लगाया और उसके साथ समय बिताया, उसके साथ खेला और फिर उसे मार डाला क्योंकि उसके पास पैसे नहीं ते और वह उसे खिलाने में सक्षम नहीं थाl आरोपी और उसकी बेटी 15 नवंबर को लापता हो गए थे, जिसके बाद बच्ची की मां भाव्या ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, परमार पिछले छह महीने से बेरोजगार था और बिटकॉइन के कारोबार में उसे आर्थिक नुकसान हुआ था।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder