पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के कथित रेप और हत्या मामले का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच के तहत आरोपी को देर रात क्राइम सीन पर ले जाया गया था ताकि वारदात का घटनाक्रम दोबारा समझा जा सके। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से पुलिस का हथियार छीनने और मौके से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Also Read : रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में दिखीं श्रेयस अय्यर की बहन, स्टार क्रिकेटर ने दी खास सलाह
क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने हथियार छीनने की कोशिश की
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया के तहत आरोपी से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित रूप से पुलिसकर्मियों से हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने के बाद आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बारुईपुर के सुर्ज्यपुर हाट इलाके में रविवार को एक बोरी से नाबालिग बच्ची का शव बरामद हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए टायर जलाए और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में प्रभास मंडल को घटना से पहले बच्ची के साथ देखा गया था, जिसके बाद उसे मुख्य आरोपियों में शामिल किया गया।
Also Read : दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, तेज बारिश से गर्मी का असर कम
मां बोली- बेटे को उसके अपराध की सजा मिल गई, मैं शव नहीं लूंगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं, आरोपी की मां ने पुलिस को साफ शब्दों में कहा कि वह अपने बेटे का शव लेने नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने गंभीर अपराध किया था और उसे उसके कर्मों की सजा मिल गई। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका बेटा उनकी कोई बात नहीं सुनता था और नशे की लत में डूबा रहता था।
Also Read : रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में दिखीं श्रेयस अय्यर की बहन, स्टार क्रिकेटर ने दी खास सलाह


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, जंगल से ग्रेनेड लॉन्चर के 711 गोले बरामद किए गए
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead