अयोध्या गैंगरेप के आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है. उन पर बैंक धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Also Read: Maharashtra’s Shailaja Paik Becomes First Dalit to Receive Prestigious US ‘Genius’ Grant
दरअसल पीएनबी की भदरसा ब्रांच मोईद खान द्वारा कब्जा की गई जमीन पर ही चल रही थी. पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के ब्रांच मैनेजर श्रीप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक जमीन के जिस हिस्से में थी, वह गाटा संख्या 1672 थी, जबकि मोईद खान के नाम दर्ज जमीन की गाटा संख्या 1683 थी. इसका एग्रीमेंट 15 अक्टूबर 2020 को उप निबंधक कार्यालय में पीएनबी के साथ किया गया था.
इस साल जब अयोध्या विकास प्राधिकरण मोईद खान के अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा था, उस समय यानी 17 अगस्त 2024 को प्राधिकरण ने पीएनबी को नोटिस दिया, तब इसका खुलासा हुआ कि जिस जमीन का मोईद खान मालिक ही नहीं था, उसने बैंक से उसी जमीन का एग्रीमेंट कर दिया और पंजाब नेशनल बैंक से किराए के तौर पर मोटी रकम वसूल रहा था.
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सपा नेता मोईद खान जेल में बंद, ब्लैकमेलिंग कर लंबे समय तक किया
अयोध्या पूरा कलंदर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में सपा नेता मोईद खान पहले से ही जेल में बंद है. आरोप है कि मोईद ने अपने नौकर राजू खान के साथ मिलकर नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल कर रेप करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ था, जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई थी. पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप लगाया गया कि शुरू में कोई एक्शन नहीं हुआ, बाद में जब हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले राजू को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने बीते 2 अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था. इसके बाद थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ. मोईद की तमाम संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन हो चुका है. यह पहली बार है जब उस पर कोई कार्रवाई हुई.
Also Read: Challenging Situation’: Indians in Israel Describe Struggles Amid Iran’s Missile Attacks


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा