सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में एक और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, द गुड शेफर्ड चर्च में एक पादरी और एक समूह के अन्य लोगों पर हमला किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार रात को चर्च सर्विस के दौरान हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर ली और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह शख्स पुलिस की जांच में मदद कर रहा है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि बिशप मार मारी इमैनुएल चर्च की स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान काले जंपर पहने एक शख्स उनकी तरफ भागता है और उन्हें खींचकर सीने पर चाकू मार देता है। इसके बाद पादरी जमीन पर ही गिर जाते हैं और हमलावर उन्हें चार से पांच बार और चाकू मारता है।
Also Read: Rameshwaram cafe blast: NIA detains two suspects from West Bengal
सिडनी में पहले भी हुई थी चाकूबाजी की घटना
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ही वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में शनिवार को चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया था। इस घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए थे। इस घटना पर सिडनी पुलिस ने सोमवार को बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि हमलावर के निशाने पर सिर्फ महिलाएं थीं, क्योंकि घटना में मारे गए छह लोगों में से पांच महिलाएं हैं। साथ ही घायलों में भी 12 महिलाएं ही थीं।
Also Read: Ishan Kishan has Shared his Thoughts for BCCI Contracts


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश