बंगलूरू पुलिस ने निकिता की मां और भाई को बेहद फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी कि। पुलिस के दो अधिकारी डॉक्टर और नर्स के रूप में एक दिन पहले ही झूंसी के ताहिरपुर स्थित होटल में रुके। उन्होंने मां-बेटे के कमरे पर पूरी रात नजर बनाए रखी और सुबह होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Also read: नए साल से थाईलैंड जाने का मिलेगा ई-वीजा; इतने दिन घूमने की होगी छूट
गुप्त रूप से हुई गिरफ्तारी की योजना
13 दिसंबर को जौनपुर में आरोपियों के घर पर नोटिस चिपकाने के बाद पुलिस को उनकी लोकेशन का पता चला। देर रात दो बजे, बंगलूरू पुलिस के अधिकारी मदर शिवप्पा और विनीथा ए डॉक्टर और नर्स बनकर होटल पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने गेस्ट रजिस्टर मांगा और मां-बेटे के कमरे का पता लगाया। मां-बेटे कमरा नंबर 111 में रुके थे, जबकि पुलिस अधिकारी कमरे नंबर 101 और 108 में ठहरे।
Also read: दिल्ली स्कूलों को धमकी भरे मेल, जांच में फर्जी साबित
सीसीटीवी फुटेज ने दी अहम जानकारी
होटल के सीसीटीवी फुटेज में मां-बेटे को बुधवार रात होटल में घुसते हुए देखा गया। फुटेज में वे वही कपड़े पहने हुए नजर आए जो घर छोड़ते समय उन्होंने पहने थे। चार दिनों तक होटल में रहने के दौरान मां ने बाहर कदम नहीं रखा, जबकि बेटा केवल चेहरे पर मास्क लगाकर बाहर निकला।
Also read: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण कैसे देखें
फ्लाइट से बंगलूरू लेकर गई पुलिस टीम
11 दिसंबर की आधी रात को मां और बेटा घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे। होटल में चार दिनों तक छिपे रहने के बाद बंगलूरू पुलिस ने 16 दिसंबर की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उन्हें होटल से सीधे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचाया और फ्लाइट से बंगलूरू के लिए रवाना हो गई। इस ऑपरेशन को इतना गोपनीय रखा गया कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई।
Also read: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बम से उड़ाने की मिली धमकी, रूसी भाषा में आया ईमेल


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts