शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान का नाम पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रहा. बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी ने पिछले साल अक्टूबर महीने की शुरुआत में एक हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था, और उसके बाद आर्यन को मुंबई की आर्थर रोड जेल में तीन सप्ताह तक रखा गया था. कोर्ट ने आर्यन खान का पासपोर्ट वापस लौटाने का आदेश दिया.
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा उन्हें जमानत मिल गई थी. जमानत इस शर्त के मुताबिक दी गई थी कि आर्यन को अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना पड़ेगा, ताकि वह देश छोड़कर कहीं बाहर जा नहीं सके. वहीं अभी कुछ दिनों पहले ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा उन्हें क्लीन चिट भी दे दी गई थी.
आर्यन खान के साथ ही इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को भी क्लीन चिट मिल गई थी. क्लीन चिट मिलने के बाद हाल ही में आर्यन फिर कोर्ट पहुँच थे, जहां उन्होंने एनडीपीएस कोर्ट में अर्जी देकर अपने पासपोर्ट की मांग की थी. आर्यन की अपील पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए, 13 जुलाई को मामले की सुनवाई करने को कहा था. आर्यन की इस अर्जी में कहा गया था कि एनसीबी ने जो चार्जशीट फाइल की है, उसमें आर्यन खान का नाम नहीं है. उन्हें जांच ब्यूरो ने क्लीन चिट दे दी है, ऐसे में वह पासपोर्ट वापस करने की अपील करना चाहते हैं.
आज 13 जुलाई है और कोर्ट ने फैसला सुनाया है. अदालत ने आर्यन की याचिका मंजूर कर ली है, जिसमें उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध किया था. एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन खान के पासपोर्ट को वापस करने की मंजूरी मिलना उनके लिए बड़ी राहत की खबर है. इसी के साथ ही आर्यन को विदेश यात्रा की मंजूरी भी दे दी गई है.


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
शाहरुख ने 61वें जन्मदिन पर ताज होटल में देर रात तक की पार्टी, आर्यन-सुहाना संग जश्न, फैंस को दिया फ्लाइंग किस
Gold and Silver Prices Rebound as MCX Gold Crosses Rs 1.39 Lakh Amid Festive Demand