पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता के मंत्री पार्थ के करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से 29 करोड़ रुपए कैश मिला है। साथ ही 5 किलो गोल्ड भी जब्त किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बेलघरिया स्थित उनके दूसरे फ्लैट पर करीब 18 घंटे तक छापेमारी की।
ED सूत्रों के मुताबिक अर्पिता के फ्लैट से 3 डायरी भी मिली हैं, जिसमें लेनदेन को लेकर कोडवर्ड में दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी ने घर से 2600 पेज का एक दस्तावेज भी बरामद किया है, जिसमें पार्थ और अर्पिता के जॉइंट प्रॉपटी का जिक्र है।

23 जुलाई को मिला था 21 करोड़ रुपए कैश
जुलाई को भी ED ने मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता के ठिकानों पर छापा मारा था। अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपए कैश और 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी मिली थी। 500 और 2000 रुपए के नोटों के ढेरों बंडल को एक कमरे में झोले और बैग में ठूंस-ठूंस कर रखा गया था। एजेंसी को दस्तावेज भी मिले थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
29 करोड़ कैश और पांच किलो सोना बरामद:
अर्पिता मुखर्जी के नए आवास से ईडी ने बुधवार को 28 करोड़ 90 लाख रुपये और लगभग 5 किलो सोना जब्त किया है. पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के टॉलीगंज और अब बेलघरिया वाले उसके दूसरा फ्लैट में ईडी ने बुधवार को छापेमारी की है जहां से गुलाबी नोटों का पहाड़ बरामद हुआ है. इन नोटों को प्लास्टिक की थैली में भरकर रखा गया था.
अर्पिता ने नहीं भरा फ्लैट का मेंटेनेंस चार्ज
कुल मिलाकर अब तक अर्पिता के दोनों घरों से 50 करोड़ से अधिक कैश और बड़ी मात्रा में गोल्ड रिकवर किया जा चुका है। इधर, ED ने अर्पिता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित दो में से एक फ्लैट्स को सील कर दिया है। नोटिस में अर्पिता पर 11,819 रुपए मैंटेनेंस नहीं चुकाने की वजह बताई गई है। उनके फ्लैट के बाहर एक नोटिस लगाकर इस बात की जानकारी दी गई है।

More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs