बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को एक ऑनलाइन घोटाले के बारे में सतर्क किया, जिसमें कोई व्यक्ति उनका मैनेजर बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस से अपील की कि वे इस प्रकार के धोखाधड़ी वाले मामलों से सावधान रहें। अर्जुन कपूर ने स्पष्ट किया कि वे या उनके किसी आधिकारिक प्रतिनिधि इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं हैं और सभी से आग्रह किया कि वे इस तरह के घोटालों का शिकार न हों।
अर्जुन ने अपने प्रशंसकों को यह सलाह दी कि वे केवल सत्यापित और आधिकारिक चैनल्स से ही संपर्क करें, ताकि धोखाधड़ी से बच सकें।
Also Read: IRCTC की वेबसाइट अचानक डाउन, ई-टिकटिंग सेवा अस्थायी रूप से बंद
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक फर्जी अकाउंट के बारे में आगाह किया, जो लोगों तक पहुंच रहा था। वह लोगों से अर्जुन कपूर से मिलाने का दावा कर रहा था। यह स्कैमर बेखबर प्रशंसकों को निशाना बना रहा था। अभिनेता के नाम का इस्तेमाल कर लोगों के बीच विश्वास बनाने और लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या लिंक पर क्लिक करने के लिए बरगला रहा था।
Also Read: 72-Hour Blockade in Katra Over Vaishno Devi Ropeway Project
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन घोटाले के प्रति दी चेतावनी, फैंस से सतर्क रहने की अपील
अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, ‘यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक रैंडम अकाउंट मेरे मैनेजर होने का दावा करते हुए लोगों से संपर्क कर रहा है और मुझसे मिलने का ऑफर दे रहा है। कृपया जान लें कि ये संदेश वैध नहीं हैं, और मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई भी ऐसे माध्यमों से लिंक पर क्लिक करें या व्यक्तिगत विवरण साझा करें। कृपया इन घोटालों के झांसे में न आएं-सुरक्षित और सतर्क रहें। यदि आपको ऐसे संदेश मिलते हैं तो कृपया तुरंत अकाउंट की रिपोर्ट करें। सुरक्षित और आनंदमय क्रिसमस मनाएं।’
Also Read: High-Security Registration Plates Now Compulsory for Pre-April 2019 Vehicles
इस बीच, बीते दिन अर्जुन कपूर ने ‘बेबी जॉन’ की टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन ने वरुण धवन अभिनीत फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘पूरी टीम को भारी सफलता की शुभकामनाएं।’ वहीं अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में रावण के आधुनिक संस्करण ‘डेंजर लंका’ की भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे कलाकार भी हैं।
Also Read: अजरबैजान प्लेन क्रैश: दो हिस्सों में टूट गया प्लेन, कई मीटर दूर तक बिखरी थीं लाशें


More Stories
“MNS Style”: Influencer Forced to Prostrate Before Raj Thackeray’s Photo Over Reel, Video Surfaces
ब्रेकर पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, गेट तोड़कर निकाले गए शव
Bengaluru Man Kills Wife, Pours Hot Oil on Her Face, Stages Death as Suicide