एक्ट्रेस अमीषा पटेल वैसे तो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज तहलका मचाते हैं। एक्ट्रेस के कई चाहने वाले हैं। वो अपनी तेजतर्रार पर्सनैलिटी की वजह से भी जानी जाती हैं। अब एक्ट्रेस काफी बुरी तरह फंस गई हैं। अमीषा पटेल उस समय मुसीबत में पड़ गईं जब मुरादाबाद की एक इवेंट कंपनी ने एक्ट्रेस और उनके तीन सहयोगियों पर 11 लाख रुपये लेने के बावजूद 2017 में एक शादी में शामिल नहीं होने का आरोप लगाया। 19 जुलाई को अदालत में पेश होने से इनकार करने के बाद मुरादाबाद की एक अदालत ने अमीषा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अब उन्हें 22 अगस्त को पेश होना है।
अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के खिलाफ 19 जुलाई को मुरादाबाद की अदालत में पेश होने में विफल रहने के बाद उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। अब उन्हें 22 अगस्त को अदालत में पेश होना है। मुरादाबाद की एक इवेंट कंपनी ने अमीषा और उनके तीन सहयोगियों पर आरोप लगाया है, जिनमें राजकुमार गोस्वामी, अहमद शरीफ हैं। ये सभी 11 लाख रुपये लेने के बावजूद 2017 में एक शादी में शामिल नहीं हुए।
लगे ऐसे आरोप
मुरादाबाद में ड्रीम विजन नाम से एक इवेंट कंपनी चलाने वाले पवन वर्मा ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर 2017 को अमीषा को एक शादी में परफॉर्म करना था, जिसके लिए उन्होंने 11 लाख रुपये एडवांस में लिए थे। एक्ट्रेस दिल्ली आई थीं, लेकिन दिल्ली और मुरादाबाद के बीच की दूरी का हवाला देते हुए उन्होंने 11 लाख रुपये के भुगतान के अलावा 2 लाख रुपये मांगे। जब कार्यक्रम के आयोजकों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया, तो अमीषा बिना किसी सूचना के लौट आईं।


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees