दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक मामूली पार्किंग विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की जान ले ली। घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति ने अपनी स्कूटी आसिफ के घर के बाहर खड़ी कर दी। स्कूटी हटाने की बात पर बहस हुई, जो मारपीट और फिर हत्या में बदल गई।
आसिफ के भाई जावेद के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि उनके भाई पर हमला हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक आसिफ की हालत गंभीर हो चुकी थी। उन पर नुकीले हथियार से वार किया गया था। जावेद ने बताया कि यह विवाद पहले भी दो बार हो चुका था, लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी।
पड़ोसियों ने बताया कि आसिफ एक बहुत अच्छे इंसान थे और सभी से मधुर व्यवहार रखते थे। उनकी पत्नी भी बेहद विनम्र हैं। लोगों का कहना है कि एक मामूली झगड़े ने एक अच्छे इंसान की जान ले ली।
इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे विवाद हुआ और नुकीले हथियार से हमला किया गया। आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation