बॉलीवुड एक्टर और पटौदी रियासत के 10वें नवाब सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद कई लोग पुलिस की गलत कार्रवाई का शिकार हुए हैं, जिनमें से एक आकाश कनौजिया भी हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से RPF ने उन्हें हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, जब वह मुंबई पुलिस की गिरफ्त से बाहर आए और घर लौटे, तो उनकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी। उनकी नौकरी चली गई, शादी भी टूट गई क्योंकि लड़की वालों ने पुलिस कस्टडी का पता चलने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। इसके अलावा, उनके रिश्तेदार और दोस्त भी उनसे दूरी बनाने लगे।
आकाश कन्नौजिया की जिंदगी रेलवे पुलिस की गलती से तबाह हो गई। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध की फोटो दुर्ग RPF को भेजी, जिसके बाद 18 जनवरी को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में आकाश को हिरासत में ले लिया गया। आकाश ने बताया कि वह मुंबई के कोलाबा का निवासी है और चांपा अपने रिश्तेदार के पास जा रहा था।
Also Read: बजट 2025: निर्मला सीतारमण से इन 5 चिंताओं पर उम्मीद
पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ा
RPF ने आकाश को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने देर रात तक उससे पूछताछ की। बाद में पुलिस ने यह बताया कि वह आरोपी नहीं था और अगले दिन उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। हालांकि, आकाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर तो आ गए, लेकिन बदनामी उनका पीछा नहीं छोड़ रही थी। अब उन्हें अपनी गिरफ्तारी का दुख झेलना पड़ रहा है।
Also Read: टाटा टेक्नोलॉजीज पर साइबर हमला, आईटी सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित
आकाश ने बताया उस दिन क्या हुआ था
कनौजिया से बातचीत में सैफ अली खान मामले के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “RPF ट्रेन की हर बोगी की जांच कर रहा था, और मैं भी उसी ट्रेन में था। RPF ने मुझे मेरी फोटो दिखाई, मैंने बताया कि मेरा नाम आकाश कनोजिया है और यह मेरी फोटो है। फिर RPF ने मुझे ट्रेन से उतरने को कहा। जब मैंने कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने उतारने के लिए कहा है। मुझे पता था कि यह RPF का काम है, इसलिए मैंने कहा, ‘ठीक है, हम चलते हैं’।”
आकाश ने बताया, “RPF ने मुझे कहा कि हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, बस ये बताओ कि क्या तुम भाग रहे थे। मैंने कहा, ‘मैं क्यों भागूंगा?’ फिर मुंबई पुलिस आई और मुझसे पूछताछ की। मैंने उन्हें भी कहा, ‘मैंने कोई अपराध नहीं किया है, और मैं ऐसा करने लायक नहीं हूं।
आकाश ने आगे कहा, “मुंबई पुलिस ने मुझे अपने साथ ले जाने की बात की. मैंने कहा, ‘आप मुझे ले चलिए, मुझे सैफ अली खान सर के सामने खड़ा करिए। अगर वो खुद कहते हैं कि आकाश ने क्राइम किया है, तो आप मुंबई में उस दिन जितने भी अपराध हुए होंगे, उन्हें मेरे ऊपर डाल दीजिए। क्योंकि अगर मैं सही हूं, तो मुझे किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
ALso Read: अमेरिकी अदालत: 21 साल से कम उम्र वालों पर बंदूक प्रतिबंध असंवैधानिक


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts