इंदौर में बरामद हुई महिला की शव के हाथ और पैर 1000 किलोमीटर दूर उत्तराखंड में बरामद किए गए हैं। इसके बाद इंदौर पुलिस ने कटे हाथ और पैर को शव के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदौर रेलवे स्टेशन पर जिस महिला का शव बरामद हुआ था, अब उसके गायब हाथ-पैर भी पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस को ये हाथ और पैर इंदौर से 1000 किलोमीटर दूर एक ट्रेन में ही मिले हैं। बता दें कि इंदौर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के अंदर दो हिस्सों में महिला का शव मिला था, जिसके दोनों पैर व हाथ गायब थे। पिछले दो दिनों से पुलिस महिला के शव को हिस्सों को तलाश रही थी। अब वह हिस्से हरिद्वार के ऋषिकेश से बरामद किए गए हैं।
Also read: हिसार में चोरों का आतंक, एक रात में चार दुकानों के ताले तोड़े
इंदौर में सफाईकर्मी के पास मिले महिला के कटे हाथ-पैर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सफाई के दौरान ऋषिकेश में एक सफाईकर्मी को ही महिला के कटे हाथ-पैर मिले हैं। महिला की ट्रेन में दो टुकड़ों में लाश मिली थी जिसके हाथ और पैर गायब थे। इंदौर पुलिस पिछले 2 दिनों से इन हिस्सों को तलाश रही थी। अब पुलिस को शव के सभी भाग मिल गए हैं, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि कटे हाथ पर ‘मीरा बेन’ नाम लिखा है।
Also read:बुमराह ने किया रिज़वान को गुमराह, क्लीन बोल्ड होने के बाद भी नहीं हुआ यकीन
ट्रेन की बोगी में मिले हाथ-पैर
पुलिस ने आगे बताया कि महिला के कटे हुए हाथ और पैर ऋषिकेश में एक ट्रेन मिले हैं, ये ट्रेन शनिवार को इंदौर के लक्ष्मीबाई स्टेशन से निकली थी जो रविवार शाम ऋषिकेश पहुंची। पुलिस ने बताया कि इंदौर से 1 हजार किलोमीटर दूर ऋषिकेश में उज्जैनी देहरादून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की बोगी में महिला का कटा हुआ हाथ और पैर बरामद किया गया है। पुलिस आगे की जांच के लिए महू से इंदौर और देवास के उज्जैन के बीच के 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Also read:कनाडा में पंजाब के एक व्यक्ति, युवराज गोयल, की गोली मारकर हत्या


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation