बरेली पुलिस ने अफीम व स्मैक बनाकर दूसरे जिलों में सप्लाई करने के आरोप में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नारकोटिक्स टास्क फोर्स व बरेली पुलिस के संयुक्त अभियान दल ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आंवला तहसील के लक्ष्यपुर गांव से गिरफ्तार लोगों के पास से लाखों रुपये की भारी मात्रा में स्मैक और अफीम बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी राहुल भाटी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्यपुर गांव निवासी कल्याण उर्फ कल्लू लंबे समय से स्मैक और अफीम बना रहा है। वह दिल्ली और नोएडा समेत अन्य जिलों में ड्रग्स की सप्लाई करता रहा है। गिरफ्तार लोगों में कल्याण उर्फ कल्लू, उसकी पत्नी कमलेश, उसका बेटा नवल दीपक और दो अन्य गवेंद्र और हीरा लाल शामिल हैं। पुलिस ने 4.5 लाख रुपये नकद और 4 किलो अफीम, 16 किलो कच्ची अफीम और स्मैक बरामद की है। इसके अलावा अफीम बनाने के उपकरण, केमिकल और गैस सिलेंडर आदि भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने कल्याण के पास से 300 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपये नकद बरामद किया है। साथ ही हीरालाल के पास से 100 ग्राम स्मैक और 45 हजार रुपये बरामद किए गए।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief