राजस्थान के धौलपुर जिले में मां की ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. पति से मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में महिला ने अपनी ही तीन माह की बच्ची को दीवार से पटक कर हत्या कर दी. पति की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
यह पूरा मामला धौलपुर जिले के गांव भूरा सुंदरपुरा का है. जहां एक महिला ने पति से जेवरात को लेकर मामूली बहस होने पर अपनी बच्ची को दीवार पर पटक हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक 16 जून की सुबह चंचल तीन महीने की बेटी को गोद में लेकर बैठी थी. इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया.
मामूली कहासुनी के दौरान ही पत्नी ने गोद में बैठी बेटी को दीवार से दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पिता ने बच्ची को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पति ने 17 जून को आरोपी पत्नी चंचल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. हन जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा