मध्य ्रप्रदेश के जबलपुर से एक आया यानि मेड की दो साल के बच्चे् के साथ रूह कंपा देने वाली हैवानियत सामने आई है। महिला बच्चे के माता-पिता के नौकरी पर जाते ही उस पर कहर बरवाना शुरू कर देती थी। मासूम के पेट में घूंसे मारती। गर्दन पकड़कर पटकती। सीसीटीवी से जो सच्चाई दंपत्ति ने देखी वह देख उनके रोंगटे खड़े हो गए।
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
बिजी शेड्यूल के चलते आजकल हर कोई अपने बच्चों की देखरेख लिए आया या केयर टेकर रखता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक आया की ऐसी करतूत उजागर हुई है, जिसे जान आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक नौकरीपेशा दंपत्ति ने अपने 2 साल के बच्चे की देखरेख के लिए एक आया को रखा हुआ था उसके लिए 5 हजार वेतन और दोनों टाइम खाने का भी इंतजाम किया था। साथ दंपत्ति ने सुरक्षा की लिहाज से घर में सीसीटीवी भी लगवा दिया।
दंपत्ति के नौकरी जाते ही शुरू हो जाती थी थर्ड डिग्री
दरअसल, यह मामला जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी कॉलोनी का है। जहां एक पति-पत्नी ने अपने दो साल के बच्चे की देखरेख के लिए 4 महीने पहले रजनी चौधरी नाम की महिला को आया के तौर पर रखा था। दंपत्ति दोनों नौकरी करते थे, इसिलए वह बच्चे को समय नहीं दे पा रहे थे। वह सुबह घर से निकलते तो शाम को ही लौटते थे।लेकिन पति-पत्नी के जाते ही रंजना बच्चे को इस कदर पीटती जैसे वो मासूम को थर्ड डिग्री दे रही हो। कोमल गालों पर तमाचे मारती…पेट में लातें मारती और गर्दन और बाल पकड़कर खींचती तो कभी उस पर जोर-जोर से चिल्लाती।
सीसीटीवी देखते ही पति-पत्नी के रोंगटे खड़े हो गए
बता दें कि दंपत्ति को आया पर उस सयम शक हुआ जब मासूम बच्चा काफी कमजोर नजर आया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।वह बच्चे को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास ले गए और उसकी जांच कराई तो पता चला कि मासूम की आतों में सूजन है। डॉक्टर ने इसके पीछे किसी तरह की प्रताड़ना की आशंका जताई। तो दंपत्ति को आया पर शक हुआ।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा