ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक अनोखी घटना घटी, जिसने स्थानीय कार विक्रेताओं को हैरान कर दिया. दो युवकों ने एक एसयूवी (SUV) को टेस्ट ड्राइव पर ले जाने के बाद वापस नहीं लौटे. यह घटना गुरुवार को हुई, जब इन युवकों ने एक कर्मचारी को, जो उनके साथ कार की टेस्ट ड्राइव पर जाने वाला था, कार से धक्का देकर बाहर फेंक दिया.
Also Read: West Indies cricket legend Dwayne Bravo announces retirement from all form
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दोनों युवक नॉलेज पार्क के एक कार डीलरशिप से एसयूवी को पार्किंग से बाहर निकालते हैं. डीलरशिप के कर्मचारियों ने तुरंत इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में की. पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के लिए फुटेज की समीक्षा कर रही है.
Also Read: मुंबई: देश के सपनों के शहर में 1.35 लाख मंथली 2 BHK का रेंट, चार लाख की सिक्युरिटी
पुलिस की कार्रवाई
नॉलेज पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों ने मामले की तहकीकात करने के लिए सभी उपलब्ध सबूतों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है.
Also Read: Woman Suffers Permanent Hearing Loss from Samsung Galaxy Buds FE Explosion
सीसीटीवी फुटेज से की जा रही SUV लेकर फरार युवकों की पहचान
इस मामले में नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं डीलरशिप के मालिक के साथ दोनों युवकों का कोई पुराना विवाद तो नहीं है. अभी तक कार की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही दोनों युवकों को तलाश लिया जाएगा. इसके बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा