पठानकोट के मीरथल में 15 गार्ड बटालियन में एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मार दी. हमले में दोनों सैनिकों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने के बाद जवान मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला हुबली निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के लातूर के बड़ेगांव निवासी तेलांगी सूर्याकांत शेशीराव के रूप में हुई है. आरोपी गार्ड मैन सिपाही लोकेश कुमार ध्रुव छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी लोकेश ने तेलांगी और गौरीशंकर को गोली मार दी. हवलदार गौरी शंकर, तेलांगी सूर्याकांत और आरोपी लोकेश कुमार एक ही बैरक में रहते थे. आरोपी लोकेश ड्यूटी पर था. देर रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी. फायरिंग लोकेश कुमार ने की थी. जबकि तेलांगी और गौरशंकर खून से लथपथ पड़े हुए थे.
जैसे ही दूसरे जवानों ने आरोपी लोकेश कुमार को पकड़ने की कोशिश की, वह मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहांडॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा