दिल्ली के रणजीत नगर में 300 रुपये के लिए एक 19 वर्षीय लड़के का बड़ी बेरहमी के साथ मर्डर कर दिया गया. ये वारदात रविवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है. दरअसल अभिषेक अपने घर से 10 मीटर की दूरी पर ही पहुंचा था, तभी घात लगाए हमलवारों ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मृतक की मां शबनम ने बताया कि यहां मौके पर बहुत लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने उसकी जान नहीं बचाई.
पुलिस ने इस मर्डर के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक अभिषेक जुए में 300 रुपये हार गया था. जुए में हारी इस रकम को अभिषेक दे नहीं पाया. जिस वजह से अभिषेक की आरोपियों ने मीट काटने वाले चाकू से 3 वार किए और उसकी मौत हो गई. मृतक अभिषेक की मां का कहना है कि उनके बेटे का किसी से झगड़ा नहीं था, उन्हें ये मालूम नहीं कि किस बात पर उनके बच्चे की जान ले ली गई.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की हत्या शाम को करीब चार बजे हुई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो-तीन लोगों का अभिषेक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया.
अधिकारी के मुताबिक, घायल अभिषेक को कुछ लोग मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध एवं फॉरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation