भगोड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम के तहत इस हफ्ते एनडीपीएस केसों में 16 और भगोड़ों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही गिरफ्तारियों की कुल संख्या 263 हो गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से विशेष मुहिम शुरू की थी। अब इसका असर दिखने लगा है। दो महीने पूरे होने के बाद पंजाब पुलिस ने पांच जुलाई से अब तक 562 बड़ी मछलियों समेत 4223 नशा तस्करों (punjab drug dealer)को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3236 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 328 व्यापारिक मात्रा वाले केस हैं।

विस्तार:
आईजीपी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस की टीमों ने राज्य भर से नशा प्रभावित इलाकों में नाकाबंदी करके और तलाशी मुहिम चलाकर 175 किलो हेरोइन बरामद की है।
इसके अलावा पंजाब पुलिस की टीमों ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलो हेरोइन बरामद की थी, जिसके साथ ही दो महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 322.5 किलो हो गई है।
आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य में से 167 किलो अफीम, 145 किलो गांजा, 222 क्विंटल भुक्की और 16.90 लाख मेडिकल नशे जिनमें गोलियां/कैप्सूल/ टीके/शीशियां शामिल हैं, भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन दो महीनों में गिरफ्तार किए नशा तस्करों के पास से 2.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
पिछले हफ्ते पुलिस ने 326 एफआईआर, जिनमें 42 व्यापारिक मात्रा से संबंधित हैं, दर्ज करके 418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 48 किलो हेरोइन, 24 किलो अफीम, 21 किलो गांजा, 9 क्विंटल भुक्की और 85374 गोलियां/कैप्सूल/ नशीले दवाएं बरामदगी के अलावा 13.78 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।
भगोड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम के तहत इस हफ्ते एनडीपीएस केसों में 16 और भगोड़ों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही गिरफ्तारियों की कुल संख्या 263 हो गई है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation