दिल्ली के एक्साइज पॉलिसी केस में अब ईडी भी ऐक्टिव हो गई है। एजेंसी ने हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश भर में 25 ठिकानों पर इस मामले को लेकर छापेमारी की है। आज सुबह से ही ऐक्शन जारी है।

दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में ईडी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। एजेंसी ने हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश भर में 40 ठिकानों पर इस मामले को लेकर छापेमारी की है। अकेले हैदराबाद में ही 25 जगहों पर रेड डाली गई है। इसी केस में ईडी आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ करने वाली है। गुरुवार को ही सीबीआई की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने सत्येंद्र जैनसे पूछताछ की इजाजत दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जैन से तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए, जहां वह बंद हैं। उससे पहले एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
इस केस की जांच में सीबीआई भी जुटी है और उसने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर भी की जांच की थी। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बीते कई दिनों से टकराव तेज है। एक तरफ आम आदमी पार्टी इस मामले को गलत बताते हुए भाजपा पर जबरदस्ती घेरने का आरोप लगा रही है तो वहीं भगवा दल का कहना है कि एक्साइज पॉलिसी में कारोबारियों को कमीशन देने का घोटाला किया गया है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा